
हाथरस: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देशन में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को युवा राष्ट्रीय लोकदल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा मुरसान विकास खण्ड के दो गांवों में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया।
ग्राम बैरीसला स्थित राधेश्याम गावर के आवास और ग्राम भीलम में जितेंद्र सिंह के निवास पर आयोजित इन कैम्पों में करीब दो दर्जन लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सभी नए सदस्यों को विधिवत सदस्यता रसीद व बही देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा रालोद जिला अध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल जन-जन की पार्टी है और गांव-गांव में इसका विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह पटेल के आह्वान पर निरंतर जारी है।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुनमुन चौहान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कप्तान खान, उपाध्यक्ष इशाक मोहम्मद, राजेश चौधरी सुरतिया, रामकुमार भीलम, लाखन सिंह भीलम, महेंद्र सिंह भीलम, ओमवीर सिंह भीलम, जीतू चौधरी भीलम एवं मटरूमल बैरीसला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी नवसदस्यों का माला पहनाकर और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने पार्टी के नेतृत्व और नीतियों में भरोसा जताया।
—
रिपोर्टर: नितिन यादव, हाथरस