संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एसपी ने किया रात्रि पैदल गश्त
फतेहपुर
जनपद में अपराधिक तत्वों पर नियंत्रण व बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक ने अचानक थाना खागा क्षेत्र के बाजारों, मोहल्लों व भीड़भाड़ वाले स्थानों में गश्त की। जनपद में पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल कार्यभार संभालते ही जनपद में व्याप्त अपराधिक तत्वों के लिए सर दर्द बन गए। कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने खागा थाना पहुंचकर थाने परिसर का निरीक्षण किया और साथ ही क्षेत्र में गश्त करके बाजारों में दुकानदारों व व्यापारियों से मिलकर आमजन को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
उन्होंने थाना प्रभारी को आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के अलावा मादक पदार्थ अधिनियम, कानून के तहत सार्वजनिक क्षेत्रों में धूम्रपान करने वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारी को स्वयं एफआइआर और रपट दर्ज करने की आदत बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में गस्त करके मार्गो के किनारे उल्टे सीधे खड़े वाहनों को वन साइड पार्किंग के निर्देश दिया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।

