संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर
अब ना सहेंगे दुराचार,नारी शिक्षा ही राष्ट्र का निर्माण – किरन पटेल
अमौली/फतेहपुर
उत्तर प्रदेश सरकार की संकल्पना के आधार पर मिशन शक्ति अभियान द्वितीय चरण में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित समस्त विद्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के तहत अमौली विकासखंड क्षेत्र के तमाम स्कूलों में नारी सशक्तिकरण व उनके स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बिजौली में सहायिका किरण पटेल द्वारा बालिकाओं को यौन उत्पीड़न, पास्को एक्ट आदि के बारे में बताया जा रहा है। जिसमें सुगमकर्ता के मार्गदर्शन में यौन उत्पीड़न से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को बाल अधिकार के बारे में बताया जा रहा है। अध्यापिका किरण पटेल के नेतृत्व में बाल अधिकारों के प्रति प्रेरित करने के लिए विद्यालय की छात्राएं स्वेता, प्रांशु, रुचि आदि ने मिलकर बाल अधिकार के प्रति प्रतिभाग किया। सहायक अध्यापिका किरण पटेल ने छायाकारों से बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश के यह यजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्पना के आधार पर बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत इसके दूसरे चरण में बालिका शिक्षा, स्वालंबन एवं नारी सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत प्रत्येक दिन विद्यालय में अलग-अलग विषयों को लेकर बालिकाओं, महिलाओं एवं अभिभावकों को बड़े ही रोचक ढंग से बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है। महिलाओं एवं बच्चों को आत्म विश्वासी व मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रुप से मीना मंच की संचालिका संदर्भदाता प्रतिमा उमराव के द्वारा सभी बालिकाओं को आत्मसम्मान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। वहीं विद्यालय में सुंदर विधाता प्रतिमा उमराव के द्वारा मीना मंच कार्यवाही पंजिका का भी अवलोकन किया गया जिसमें बाल अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। मीना मंच की संदर्भकर्ता प्रतिमा उमराव के बारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों को बाल अधिकार के बारे मे मीना कार्टून व फिंगर पांपेट के माध्यम से सभी बच्चों को बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं को अपनी सुरक्षा शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे करना है इसके बारे में भी प्रमुखता से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि समाज में हर बेटी सुरक्षित रहे किसी भी महिला का कार्यस्थल पर कोई भी शोषण ना करें इसके लिए सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म सम्मान के साथ पेश आना होगा। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता शोषण के दायरे में आता है। एक मजबूत तो समाज की स्थापना हेतु नारी को पूरा सम्मान देना प्राथमिक है तभी हमारा समाज सशक्त व अपने निर्माण में सक्षम होगा। प्रतिमा उमराव ने बताया कि समाज के दुराचारों से निजात पाने के लिए महिलाओं बालिकाओं को अपनी शक्ति पहचानना पड़ेगा। जैसे ही महिलाएं अपनी शक्ति को पहचान जाएंगी वैसे ही समाज में उनके प्रति पनपने वाले बुरे विचार बदलने लगेंगे। इस मौके पर सहायक अध्यापिका किरण पटेल,सुभाष चन्द्र,प्रभा देवी,गायत्री,ज्योति आदि लोग उपस्थित रहे।

