संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर
अमर शहीद विजय कुमार पांडे शहीद स्थल पर सात दिवसीय रामकथा का आयोजन
अमौली विकासखंड क्षेत्र के सठीगवा गांव में मंगलवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है। सठीगवां गांव में अमर शहीद विजय कुमार पांडे शहीद स्थल पर निर्धारित समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से कथा का प्रवचन शुरू हो जाता है।
बुधवार के दिन कथा में शंकर पार्वती विवाह का प्रसंग एवं काम, क्रोध,मोह, लोभ से दूर रहने के बारे में बताया गया। कथा का प्रवचन हरिद्वार वाचक देवभूमि से आए हुए स्वामी अक्षयनंद जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। जिसको सुनने के लिए दूसरे दिन भी काफी संख्या में श्रद्धालु अमर शहीद विजय कुमार पांडे शहीद स्थल पर पहुंचे और कथा को सुनकर भावविभोर हुए। वही कार्यक्रम की आयोजक रुचि पांडे ने सभी कथा प्रेमियों, बंधुओं से प्रतिदिन कार्यक्रम में पधार कर कथा श्रवण करने की अपील की। इस मौके पर अमर शहीद विजय कुमार पांडे परिवार से मां सरिता देवी पत्नी कृष्ण कुमार व अमर शहीद विजय कुमार पांडे के भाई अजय कुमार पांडे अपनी पत्नी रुचि पांडे और उनकी पुत्री रोशनी पांडे आदि सभी परिवारिक जन मौजूद रहे।

