Fatehpur: अमौली ब्लाक के मतगणना स्थल पर आर.ओ. नसरुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक से कहकर मुकदमा लिखवाने की दी धमकी

अमौली ब्लाक के मतगणना स्थल पर आर.ओ. नसरुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक से कहकर मुकदमा लिखवाने की दी 
                     बीडीसी प्रत्याशी पूजा देवी

फतेहपुर:- जनपद के अमौली ब्लाक से जहां मतगणना स्थल बद्री प्रसाद दुलीचंद इंटर कॉलेज में दोपहर 12:00 बजे से विजई हुए बीडीसी प्रत्याशियों को आर.ओ. नसरुद्दीन अंसारी के द्वारा प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा इस मामले को लेकर जब पत्रकारों ने बात की तो आर.ओ नसरुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक की धमकी देते हुए पत्रकारों पर मुकदमा लिखवाने की धमकी दी आपको बता दें ऐसा प्रतीत होता है की ड्यूटी में लगा आरोप किसी प्रत्याशी पक्ष का लग रहा है आखिरकार कोरूना जैसी वैश्विक महामारी में जहां डीएम और पुलिस अधीक्षक ने लगातार मतगणना स्थलों का जायजा ले रहे और ज्यादा भीड़ ना लगाने के लिए और कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए शक्ति दिखा रहे हैं तो वही आर.ओ नसरुद्दीन अंसारी प्रत्याशियों को दोपहर

             मतगणना स्थल का हाल, उड़ी धज्जियां

12:00 बजे जो विजई हुए हैं उनको प्रमाण पत्र ना देकर बैठा कर भीड़ लगवाने में लगे हैं और जब पत्रकार इस मामले को लेकर बोले तो नसरुद्दीन अंसारी ने पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर की धमकी दी और कहा कि पुलिस अधीक्षक से कहकर पत्रकारों को बाहर भगवा देंगे और मुकदमा दर्ज कराएंगे। फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लाक में तानाशाही रवैया पत्रकारों के साथ देखा गया आपको बता दें। जबकि बीडीसी विजई प्रत्याशी पूजा देवी ने बताया कि वह दोपहर 12:00 बजे विजई हो गई थी लेकिन अभी तक उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया और लगातार विजई प्रत्याशियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पहली बात आर.ओ नसरुद्दीन अंसारी लगातार कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाता नजर आया और फिर पत्रकारों को धमकियां देता नजर आया।

By Aman Deep Sachan, Editor In Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top