◼️ नियमों की उड़ रही धज्जियां,आखिरकार क्या कर रहा है प्रशासन
(संवाद सूत्र,इंडिपेंडेंट इंडिया)फतेहपुर:- जनपद के अमौली विकासखंड में चोरी छुपे खुल रही दुकाने कोरोना को दावत दे रही है, देश में लगातार कोविड के मरीज निरंतर बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद भी अमौली में चोरी छुपे दुकानें खोली जा रही है और दुकानों में लग रही ग्राहकों की भीड़ कोविड-19 को दावत दे रही है। आपको बता दें दुकान की शटर बंद करके दुकानों के अंदर ग्राहकों को बुलाकर सामान बेच रहे है। प्रदेश सरकार के आदेशों व लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अमौली में लगातार चोरी छुपे खुल रही दुकानों से प्रशासन के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है,आखिरकार इतनी शक्ति होने के बावजूद भी दुकान कैसे खुल रही है।

