संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
अमौली में हुआ विकास खंड स्तरीय मेधा शिविर का आयोजन
अमौली/फतेहपुर
अमौली विकासखंड परिसर में मंगलवार को राज्य सरकार के द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार विकासखंड स्तरीय मेधा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विकासखंड स्तर पर वृद्धापेंशन,पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन,दिव्यांग जनों के लिए सहायक उपकरण एवं आयुष्मान भारत आदि विषयों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा,राशन कार्ड पंजीकरण,श्रम विभाग,समाज कल्याण विभाग,दिव्यांग जन पेंशन,कृषि विभाग फतेहपुर से आए कृषि अधिकारियों ने किसानों को लाभ देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं दिव्यांग जन के भरण पोषण हेतु अनुदान, दिव्यांगो के लिए कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण व उनके प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार योजना,राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना,परिवारिक लाभ योजना,छात्रवृत्ति योजना आदि से लोगों को लाभान्वित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कमल किशोर कमल, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएल मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, सोनू भारती, कैलाश नारायण शर्मा, रजत प्रताप सिंह, सुरेश उमराव, सुरेश सिंह प्रधान, बंटू सोनकर, आदि लोग मौजूद रहे।

