एबीवीपी टीम की इकाई का हुआ गठन, पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
बिंदकी फतेहपुर
जनपद के बिंदकी तहसील क्षेत्र के बिंदकी नगर के जहानपुर स्थित आरएसजी इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिंदकी इकाई का गठन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिंदकी इकाई का गठन करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार देश सेवा व राष्ट्र हित के लिए विद्यार्थियों के प्रति कर्तव्यनिष्ठा से कार्य कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बिंदकी को गठित करके बिंदकी क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य किया जाएगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा विद्यालय में इकाई का गठन कर सपना वर्मा को विद्यालय प्रमुख तथा शिक्षा पटेल को सह विद्यालय प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके अलावा दीपक कुमार को छात्र प्रमुख तथा सुमित कुमार को सह छात्र प्रमुख बनाया गया। विद्यालय एसएफएस प्रमुख श्वेता गुप्ता को बनाया गया। जबकि मैंविस् राइन तथा लवली शर्मा को सदस्य बनाया गया है। साथ ही हर्षित द्विवेदी को नगर एसएफ प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को कॉलेज की प्रधानाचार्य रन्नो गुप्ता,तहसील संयोजक प्रशांत सैनी, सह नगर मंत्री रितिक ओमर, उदय राज सैनी, सत्यम, सुमित, मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

