संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
गुलाबी गैंग की मेहनत रंग लाई, सुजानपुर गांव पहुंची अधिकारियों की टीम
बहुआ/फतेहपुर
गुलाबी गैंग की महिलाओं के संघर्ष से बहुआ विकासखंड के सुजानपुर गांव में सचिव के भ्रष्टाचार की जांच करने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम पहुंची।
जनपद में वर्तमान समय में सक्रिय गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की महिलाओं ने जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने के लिए व पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करता आ रहा है।जिसकी चर्चा चहुओर फैली हुई है। बहुआ विकासखंड के ग्राम पंचायत सुजानपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बृहस्पतिवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने ब्लाक परिसर का घेराव किया था। जिसमें उन्होंने खंड विकास अधिकारी के द्वारा जिलाधिकारी से ग्राम पंचायत में फैले भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचार में संलिप्त ग्राम सचिव मनमोहन सिंह के ऊपर जांच करके कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद जिले के संबंधित अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी के द्वारा जांच टीम गठित कर सुजानपुर ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों की टीम गांव पहुंची।

