रिपोर्ट शुभम सिंह भारती,प्रधान कार्यालय
तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवारों ने मासूम को रौंदा
पीड़ित के तहरीर के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
अमौली/फतेहपुर
जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में बुधवार को सड़क पर खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को बाइक सवारों ने रौद दिया।जिसके बाद लोगो में अफरा तफरी मच गई।सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।उधर घायल अवस्था में मासूम बच्चे को इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मृत्यु हो गई।
बताया जाता है मकरंदपुर निवासी संतराम का तीन वर्षीय पुत्र राहुल गांव के किनारे मुख्य रास्ते के किनारे खेल रहा था तभी कुलखेडा गांव की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवारों ने तेज रफ्तार के साथ मासूम युवक को रौंद दिया जिसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं मौका पाकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए।पुलिस की सक्रियता से बाइक को बरामद कर लिया गया है।
मासूम बच्चे की मां विनय कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है।
संतराम ने बताया कि उसके दो पुत्र राहुल, प्रियांशु व एक पुत्री अंशिका है।जो अभी छोटे है।सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
वही पीड़ित पक्ष की तहरीर के बावजूद भी स्थानीय पुलिस आरोपियों की पकड़ से दूर है।
जिसके बाद पीड़ित परिवार में पुलिस के प्रति काफी रोष देखने को मिल रहा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए

