संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की हुई बैठक
जोनिहा/फतेहपुर
खजुहा ब्लाक के कस्बा जोनिहा में मौनी रानी देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा की मासिक बैठक हुई।जिसमें भाजपा पदाधिकारियों द्वारा स्नातक चुनाव की समीक्षा व पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के संशोधन को लेकर कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिए गए।
कस्बा जोनिहा में मौनी रानी देवी मंदिर प्रांगण में जोनिहा मंडल अध्यक्ष ऋषिराज सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान ज्ञानू ने स्नातक चुनाव की समीक्षा की वही पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची के संशोधन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा किया। मंडल अध्यक्ष ऋषि राज सिंह ने स्नातक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा तथा मतदाता सूची में अपात्रों के नाम हटाने व छूटे पात्रों के नाम जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने को कहा।मंडल मीडिया प्रभारी रमन शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए।बैठक के दौरान सेक्टर संयोजक शैलेंद्र शुक्ल, अरुण जी,राहुल चंदेल,विनोद कुमार सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

