संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया फतेहपुर
भारत बंद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर रही मौजूद
अमौली/फतेहपुर
कृषि बिल के विरोध में पूरे देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को किसान संगठनों के द्वारा पूरे भारत में बंद का आवाहन किया गया था। इस दिन जनपद में विभिन्न किसान संगठनों व राजनीतिक दलों द्वारा सड़कों पर उतर कर खुली हुई दुकानों को बंद करा कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम चलता रहा। इसी दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा।
भारत बंद को लेकर जनपद क्षेत्र के थाना चांदपुर अंतर्गत अमौली कस्बे में स्थानीय पुलिस प्रशासन दिन भर चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहा। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रमुख बाजारों व चौराहों में बैरिकेटिंग लगाकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
नवांगतुक पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल के द्वारा बनाई गई सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त को लेकर रणनीति के अनुसार भारत बंद को दृष्टिगत रखते हुए थानाध्यक्ष चांदपुर दीन दयाल सिंह ने प्रमुख बाजारों, चौराहों व मंडियों में अपनी नजर बनाए रखी।
थानाध्यक्ष दीन दयाल सिंह ने बताया कि भारत बंद की आड़ में शांति व्यवस्था भंग ना हो इसके लिए क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। भारत बंद के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति होने पर शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, चौकी प्रभारी शैतान सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, अंकित कुमार, विशाल सिंह व अन्य महिला सिपाही मौजूद रहीं।

