संवाद सूत्र इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो फतेहपुर
विद्युत उपकेंद्र में चोरी कर रहा चोर बाइक छोड़ हुआ फरार
अमौली/फतेहपुर
चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में स्थित विद्युत उपकेंद्र में चोरी कर रहे चोर को कर्मचारियों ने दबोच लिया लेकिन कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करके चोर भागने में सफल रहा। वही जानकारी होते ही अवर अभियंता द्वारा लिखित तहरीर चौकी इंचार्ज अमौली को दिया गया। वही अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर भागे चोर की मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। सौंपी गई तहरीर के मुताबिक अवर अभियंता बंशीधर प्रसाद ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र के स्टोर में दरवाजा तोड़कर कस्बे का ही निवासी एक युवक दिन के समय चोरी कर रहा था। जिसे चोरी करते हुए विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने देख लिया और पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन चोर ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की जिससे वह भागने में सफल हो गया। जानकारी के मुताबिक वह एक बाइक से चोरी करने आया था लेकिन भागते समय वह बाइक छोड़कर भागा। बताया जाता है कि इस युवक ने इससे पहले भी स्टोर में चोरी करने की कोशिश की है।
वही मामले की बाबत जब चौकी इंचार्ज अमौलीशैतान सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर के मुताबिक जांच शुरू कर दी गई है। चोर के घर पर दबिश दी गई है लेकिन वह घर में नहीं मिला। वहीं उपकेंद्र के पास खड़ी लावारिस बाइक को बरामद कर लिया गया है।

