(संवाद सूत्र,इंडिपेंडेंट इंडिया)फतेहपुर:- अमौली विकास खंड के बंबुरिहापुर गांव में कूडे़ व गंदगी का अंबार है, जबकि सफाई कर्मी नदारद हैं। ग्रामीणों इसके लिए कई बार उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो सका। जिस कारण गांव के लोगों को अभी भी गंदगी में ही रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ लोग अपने घरों के पास सफाई कर लेते है। तो वहीं कुछ लोग गांव में तैनात सफाई कर्मी के आने का इंतजार करते रहते है। जिस कारण पूरे गांव की सफाई व्यवस्त ध्वस्त है। ऐसा भी नहीं कि इस दुर्व्यवस्था से जिम्मेदार वाकिफ नहीं हैं, लेकिन सब कुछ मैनेज के खेल से हो रहा है। बंबुरिहापुर में स्वच्छता अभियान को विभाग के कर्मचारी ही पलीता लगा रहे हैं। सफाई कर्मी को थोड़ा-बहुत विभाग के कोप का डर है। वे महीने में एक या दो बार सफाई व्यवस्था की गाड़ी को खींचते नजर आते हैं।
By Aman Deep Sachan

