फतेहपुर:- एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल संगठन की प्रथम बैठक के साथ आगाज, एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल में कई वरिष्ठ वकील, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग सदस्य हैं। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सचान ने कहा कि लोग सामाजिक सरोकार के अपने कर्तव्य के प्रति सजग हैं, लोगों के लिए यह संगठन एक परिवार है हम सब मिलकर एक साथ आगे बढ़ेंगे। तो वही कोषाध्यक्ष/प्रमुख सलाहकार कुडहादीन सचान ने संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में बताया, तो वही राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत बाजपेयी ने बताया कि एक क्षेत्र ही नहीं संपूर्ण भारत में अपनी शाखाएं फैल आएंगे और घर घर पहुंच कर लोगों को अपने संगठन के बारे में बताइए और हर गरीब असहाय की मदद के लिए हमेशा आगे खड़े रहेंगे साथ ही गरीब और असहाय,परिवारों को निशुल्क विधिक सहायता के लिए लिए संगठन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल सदैव उपस्थित रहेगा, वही इस बैठक में महानिदेशक स्मिता सचान, प्रमुख सलाहकार बृजेश कुमार, संतोष कुमार, लल्ली देवी, प्रणव बाजपई, प्रकाश चंद्र, अमनदीप सचान, नवनीत सचान, अनय दीप, उत्कर्ष सचान, दीपांशु कटिहार सहित वरिष्ठ और युवा सदस्य शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट

