– लड़की को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
– जबरन धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव
Fatehpur Crime: उत्तर प्रदेश का फतेहपुर जनपद एक बार फिर सुर्खियों में है, आपको बता दें कि जनपद से एक बार फिर धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म से संबंधित मामला सामने आया है
विस्तार:
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र में रहने वाला एक मुस्लिम युवक मोबीन(24) पुत्र अली बख्श ने एक हिंदू लड़की को बंधक बना लिया और फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास स्थित आकाशदीप होटल में ले गया, जहां युवक ने नाबालिग लड़की (17) के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जबरन धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया, बात ना मानने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी
पीड़िता के पिता का बयान :
लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री श्री काम के चलते थरियांव जा रही थी रास्ते में ही मोबीन ने उसे जबरदस्ती बंधक बना लिया और लखनऊ बाईपास स्थित आकाशदीप होटल में ले गया ,


