फतेहपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,
महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शुक्रवार सुबह का है।
महिला के मायके वालों को भी सूचना दी गई है। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला शुक्रवार सुबह का है।
पुलिस को पति ने दी सूचना :
महिला के पिता का कहना है, बेटी के ससुराल वाले दहेज मांग रहे थे। 2 साल पहले हम लोगों ने दान दहेज देकर बेटी की शादी की थी, उसके बाद भी परिवार की ओर से लगातार 2 लाख रुपए मांगे जा रहे थे। वो लोग पैसा नहीं देने पर मेरी बेटी को मारते थे। इन लोगों ने बेटी का गला दबाकर उसको मार दिया। उसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। शक न हो इसलिए पुलिस को भी खुद ही सूचना दी।
पिता ने पुलिस को दी तहरीर :
खखरेरू थाना क्षेत्र के आलमपुर गोरिया गांव के रहने वाले सोनू की 21 साल की पत्नी मनीषा का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था,मौत होने पर पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटी की मौत की जानकारी पर पहुंचे पिता मनोज कुमार राजपूत ने पति और बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बेटी की मौत की जानकारी पर पहुंचे पिता मनोज कुमार राजपूत ने पति और बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही :
पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी 9 दिसम्बर 2020 में की थी। डेढ़ साल तक सब ठीक ठाक चलता रहा। उसके बाद से ये लोग दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे।
मांग नहीं पूरी हुई तो हत्या कर दी। मामले में थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के पिता ने दहेज में पैसे की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही।

रिपोर्ट : नितिन कुमार प्रजापति