Fatehpur Foundation Day: गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक नें धूमधाम से मनाया फतेहपुर का 196वां स्थापना दिवस

Fatehpur: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की महिलाओं के लिये आज 10 नवम्बर का दिन बेहद खास रहा, जहाँ एक ओर महिलाओं ने अपनी अध्यक्ष हेमलता पटेल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया तो वहीं जनपद फतेहपुर का 196वां स्थापना दिवस का हर्षोल्लास के साथ किया आयोजन ।

गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल का जन्मदिवस संगठन की महिलाओं नें धूमधाम से मनाया | ब्लाक बहुआ के सुजानपुर में स्थित शिव मंदिर परिसर में संगठन की महिलाओं नें  जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ उत्साहपूर्वक मनाने हेतु विधिवत तैयारियां की | महिलाओं के आमंत्रण पर अध्यक्ष हेमलता पटेल  उत्सव स्थल पर पहुंची तो महिलाओं के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें सर्वप्रथम मंदिर में पूजा अर्चना की एवं सभी के लिए मंगलकामनायें की |  तत्पश्चात  महिलाओं संग केक काटा एवं आपस में एक दूसरे को केक खिलाया |

उत्सव स्थल में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई वितरित की गई चूँकि आज ही के दिन जनपद फतेहपुर का 196वां स्थापना दिवस रहा जहाँ उत्सव स्थल में रंगोली बना कर व दीपक प्रज्जवलित कर फतेहपुर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस अवसर पर गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व बहुआ ब्लाक प्रधान संघ की अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल नें जनपद के 196 वें स्थापना दिवस  की जनपदवासियों को बधाई दी व उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनायें प्रेषित करने वाले सभी शुभचिंतकों का सहृदय आभार ब्यक्त किया |इस अवसर पर अंजना, प्रिया, विमला, राजरानी, कमला, समान, प्रीती, शारदा, अर्चना, पुष्पा, विनीता, सोनल,रामराज, शिवा, संदीप आदि लोग उपस्थित रहे |

संपादक के बारे में

Scroll to Top