अमौली: जिले के पूर्व सांसद व भोगनीपुर विधानसभा से विधायक राकेश सचान को योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के अमौली वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की, आपको बता दें राकेश सचान कुर्मी समाज के कद्दावर नेताओं में शुमार है,
यह फतेहपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद व दो बार विधायक रहे हैं, और अब तीसरी बार भोगनीपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं, बताते चलें राकेश सचान कभी समाजवादी पार्टी में बड़े नेताओं में शामिल हुआ करते थे,
लेकिन पार्टी से गर्मा गर्मी के माहौल के कारण यह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव व कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बेहद करीबी होने के कारण इन्हें प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया, लेकिन पार्टी की हठधर्मिता के चलते इन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली,
और उन्हें भोगनीपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याशी चुना गया, 10 मार्च को राकेश सचान ने भोगनीपुर विधानसभा से 11000 मतों से विजय हासिल की, और उन्हें योगी सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह दी गई, जिसको लेकर जनपद वासियों में खुशी की लहर है,
तो वही अमौली के कैलाश वर्मा, अनय दीप, जयकरण सचान, बृजेश उमराव, सुरेंद्र तिवारी, शौकत अली, संतोष कुमार सचान, अमन दीप सचान ‘पटेल’ ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Aman Deep Sachan ‘Patel’
Founder & Editor In Chief: Independent India