Fatehpur Live: खागा में दहेज के हत्थे चढ़ी नवविवाहिता, 11 महीने में ही मौत

फतेहपुर: खागा के हरनवा असोथर से भोगलपुर अपनी ससुराल आई विवाहिता की शुक्रवार शाम मौत हो गई, मृतक महिला की 11 माह पहले शादी हुई थी, पिता ने ससुराल के चार लोगों के खिलाफ जहर देकर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने सास, ससुर व पति को गिरफ्तार कर लिया है,

असोथर थाना क्षेत्र के हरनवा गांव की आराधना देवी उम्र 21 वर्ष पुत्री राम सहाय की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी निरंजन पाल से हुई थी, शुक्रवार शाम आराधना देवी की ससुराल में मौत हो गई, ससुराल वालो ने पिता राम सहाय को सूचना दी कि उनकी बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। यह सुनकर राम सहाय व अन्य लोग भोगलपुर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।,

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राम सहाय की तहरीर पर पुलिस ने पति निरंजन पाल, ससुर राम प्रताप, सास सुधारानी व जेठानी पूनम देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की,

मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से आराधना के ससुराल वाले एक सोने की चैन दुकान खोलने के लिए ₹200000 की मांग कर रहे थे मांग पूरी ना होने के कारण बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी, सीओ खागा संजय सिंह ने बताया कि घटना में पति, ससुर व सास को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top