Fatehpur Live: गुढेश्वर अखंड धाम की सड़क मरम्मतीकरण मांग

फतेहपुर: चौधरी महादेव प्रसाद ( सीएमपी ) डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार और छात्रनेता अमनदीप सचान ने संयुक्त पत्र लिखा है । पत्र में करन सिंह परिहार ने लिखा है

चांदपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री गुढेश्वर अखंड धाम जनपद का अत्यधिक प्राचीन शिव मंदिर है जहां पूरे जनपद और अन्य लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा है । जनपद ही नही बल्कि अन्य जनपदों के लोग श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि के महापर्व पर एक महीने मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होते है जिसमें लोग भारी संख्या में उपस्थित होते हैं ।

ग्राम व ग्रामसभा चांदपुर स्थित इस शिव मंदिर की दूरी लगभग मुख्य द्वार से शिवलिंग तक एक किलोमीटर की है । जहां पर श्रद्धालु पैदल और जमीन पर लेटकर परिक्रमा करते है । जिससे उनको अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है । डामरीकरण की सड़क अत्यंत जर्जर है जिसमे पत्थर भी निकले हुए है । ऐसी स्थिति में पैदल चलना अत्यंत कठिन हो जाता है । हमारी मांग है कि सावन शुरू होने के पहले सड़क का मरम्मतीकरण होना अत्यंत आवश्यक है जिससे श्रद्धालुओं की मुश्किलें आसान हो सके।

संपादक के बारे में

Scroll to Top