Fatehpur Live: डीएम एसपी ने सभी जनपदवासियों को दी ईद की ढेर सारी बधाई

फतेहपुर: जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने ईद पर्व की जनपदवासियों विशेषकर मुस्लिम भाईयों को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि त्योहार कोई भी हो, सभी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।

दोनों अधिकारियों ने जनपदवासियों से भाईचारे के प्रतीक ईद के त्योहार को मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर जिले के ऐतिहासिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक माह के रोजों के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान का महीना पवित्र व अफजल माना गया है क्योंकि इस माह

इबादत करने से जहां शैतान लोगों को गलत कार्यों की ओर भड़का नहीं पाता। वहीं पूरे महीने कुरआन पाक की तिलावत व नमाज से अल्लाह तआला खुश होकर अपने बंदों के लिए रहमत अदा करता है। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार जहां बुराइयों को खत्म करने का संदेश देता है। वहंी गले मिलाकर गिले-

शिकवे को भी दूर करने का पैगाम देता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईदगाह सहित जिले भर की मस्जिदों पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। ईदगाह पर महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है। दोनों अधिकारियों से पुनः मुसलमान भाईयों को ईद की ढेरों बधाई दी है।
रिपोर्ट: नितिन कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top