Fatehpur Live: बांध, पुल और सड़क बनाकर मोड़ दी यमुना नदी की जलधारा, खनन माफिया कर रहे धड़ल्ले से खुदाई

खागा/फतेहपुर: मिली जानकारी के अनुसार जनपद के तहसील खागा में खनन माफिया ने बांध, पुल और सड़क बनाकर यमुना नदी की धारा ही मोड़ दी। अब वह धड़ल्ले से अवैध रूप से खुदाई का काम चल रहा है। दिन-रात जेबीसी बड़ी बूम वाली मशीन लगाकर खनन माफिया यमुना नदी का सीना खोद रहा है,

लेकिन प्रशासन पर फर्क नहीं पड़ रहा है। हालात यह हैं कि यमुना नदी में कई जगहों पर बांध, पुल और सड़क तक बना दिए गए हैं। कई जगहों पर नदी की धारा को मोड़ दिया गया है, यमुना में खनन पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी सख्त है। बावजूद इसके खनन माफिया बेलगाम है और प्रशासन मौन की मुद्रा में है l अवैध रूप से बांध बनाकर नदी की धारा को मोड़ दिया गया है।

बड़ौली में अवैध पुल बनाया गया है। रानीपुर खनन खंड में खनन ठेकेदारों ने यमुना के अंदर तक सड़क बना डाली है। नदी के मध्य से उस पार चित्रकूट जिले तक की सीमा तक अवैध खनन पहुंच चुका है, ओवर लोड चल रहे डंफर सड़कों का बुरा हाल कर दिया है, लेकिन खागा तहसील अंतर्गत आने वाले खनन खंडों से चल अवैध खनन ओवरलोड बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है, आखिर किसकी कृपा से चल रहा ये अवैध खनन। क्यों नदी और सड़को को बर्बाद किया जा रहा है।
रिपोर्ट: वी के द्विवेदी

संपादक के बारे में

Scroll to Top