Fatehpur Live: भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण समुदाय के लोगों ने निकाली शोभायात्रा

फतेहपुर: भगवान परशुराम जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के अवसर पर मंगलवार को ब्राम्हण समाज ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। शहर के कलक्टरगंज मोहल्ले से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा वर्माचौराह, आटीआई, पटेलनगर, शादीपुर, स्टेशन रोड, हरिहरगंज होते हुए वापस कलक्टरगंज के कमल तिवारी के हाते में समाप्त हुई,

शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लोगो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा बटुकों का उपनयन संस्कार भी किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा ।

वही शाह कस्बे में भी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई, शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश महासचिव पण्डित अनिल त्रिपाठी मनीष भैया जी की अध्यक्षता में निकाली गई, शोभायात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा पूर्व विधायक पण्डित आदित्य पाण्डेय जी, ब्लॉक प्रमुख भिटौरा पण्डित अमित तिवारी जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधी पण्डित अभिषेक त्रिवेदी,

प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामदत्त मिश्रा जी, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम महासभा पण्डित रोहित अवस्थी जी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ फतेहपुर के जिला अध्यक्ष पण्डित अंकित दीक्षित जी के ओजश्वी विचार से लोगो को जागरूक किया। संगठन के शंकर पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्रा, मयंक, शिवम शुक्ला, शिवमंगल मिश्रा, आदित्य शुक्ला, शिवा शुक्ला, शरद तिवारी सैकडो साथी उपस्थित रहे इस मौके पर अजय अवस्थी, अमित तिवारी, सुधीर त्रिपाठी,

मनोज त्रिवेदी, दिवाकर अवस्थी, रवि अवस्थी, शिवचंद्र शुक्ला, रामू शुक्ला धर्मेंद्र मिश्रा, विजय शुक्ला, मलय पांडेय, दिनेश तिवारी खलीफा,सुनिधि तिवारी,प्रदीप बाजपेई, आनंद तिवारी, विनय तिवारी, पंकज मिश्रा, अजय पांडेय, विशिष्ट दीक्षित, पप्पू तिवारी, समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रिपोर्ट: वी के द्विवेदी

संपादक के बारे में

Scroll to Top