Fatehpur Live Update: अवैध शराब और लहन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

इंडिपेंडेंट न्यूज एजेंसी, फतेहपुर: अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 
पुलिस की कार्रवाई:
सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, आकाश मिश्रा, गोविंद सिंह, राम अभिलाष और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दावतपुर गांव में छापा मारा। पुलिस ने तीन घरों में संचालित अवैध शराब के अड्डों का भंडाफोड़ किया और एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. उर्मिला देवी पत्नी कमलेश कुमार
2. अनवर पुत्र जउवाद
3. फूल मती पत्नी जगतपाल पासवान
(सभी निवासी ग्राम दावतपुर, थाना सुल्तानपुर घोष)
बरामदगी:
50 लीटर कच्ची शराब
2 कुंतल लहन
शराब बनाने के उपकरण और भट्ठी पुलिस ने बरामद शराब और लहन को मौके पर नष्ट कर दिया, जबकि उपकरणों को जब्त कर लिया।


कानूनी कार्रवाई:

गिरफ्तार अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन्हें पेशेवर अवैध शराब विक्रेता बताया है।
रिपोर्ट फतेहपुर ब्यूरो 

संपादक के बारे में

Scroll to Top