Fatehpur love Story : होमगार्ड ने महिला सहकर्मी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध


Fatehpur Love Story : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद से एक बार फिर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जहां एक होमगार्ड युवक अपने ही विभाग में कार्यरत तलाकशुदा महिला सहकर्मी का शारीरिक शोषण करता रहा,

अब महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायती पत्र में महिला का बयान :
महिला होमगार्ड ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसी के विभाग में कार्यरत मयंक कुमार जो कि उत्तरी गौतम नगर फतेहपुर का रहने वाला है से 2013 में उसकी मुलाकात हुई , फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई , दोस्ती प्यार में बदल गई

मयंक ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा इस पर महिला ने समझाया कि हम दोनों की उम्र में काफी अंतर है और मैं तलाकशुदा भी हूं और हमारी बिरादरी भी अलग है लेकिन मयंक नहीं माना और धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा,

इसी बीच महिला दो बार गर्भवती भी हुई , लेकिन मयंक ने दबाव बनाकर गर्भपात करवा दिया, 
लेकिन अब मयंक ने शादी करने से इनकार कर दिया फिर भी किसी तरह उसने 7 जनवरी 2019 को नोटरी के जरिए गवाहों के समक्ष वैवाहिक अनुबंध पत्र राजीनामा किया और घर पर पुरोहित बुलाकर सप्तपदी विवाह कर लिया परंतु विदा कर अपने घर नहीं ले गया
मयंक की दूसरी शादी :
महिला ने बताया कि मुझसे विवाह करने के बाद चोरी-छिपे मयंक ने किसी और लड़की से शादी कर ली जिससे उसे एक लड़का भी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top