Fatehpur Movie Star: मुर्दाही वेब सीरीज के हीरो रूपेश सचान का अमौली में हुआ जोरदार स्वागत

फतेहपुर:- कस्बे के बिजौली गाँव के एक छोटे से गाँव का लड़का रूपेश सचान जिसकी वेब सीरीज लॉंच होने के बाद अमौली में पहला आगमन हुआ, जिसका अमौली वासियों ने जोरदार स्वागत किया, और आगे उचाईयो को छूने के लिए बधाइयां दी प्रेस वार्ता में रूपेश सचान ने अपने जीवन मे होने वाले कठिनाइयों के बारे में बताया और कहा कि जल्द ही उनकी दूसरी वेब सीरीज की शूटिंग होने वाली है,

उन्होंने बताया कि हमने गाँव मे ही अपनी पढ़ाई पूरी की और साथ ही साथ स्कूलों में होने वाले नाटको में भाग लिया करता था, ग्रेजुवेसन के समय घर की हालात ठीक न होने के कारण मैजिक शो करना शुरू कर दिया, और धीरे धीरे पैसे एकत्र करके मुंम्बई पहुंचा, सफर करते समय लखनऊ के थियेटर के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, उसी थियेटर में मेहनत करने के बाद एक सीरियल बेटी ससुराल की में काम करने का मौका मिला लखनऊ के ही डारेक्टर आनन्द पाल ने एक्टिंग देखकर मुर्दाही फ़िल्म में जगह द

ी फ़िल्म की शूटिंग अमौली के ही चाँदपुर गाँव में हुई है, रूपेश सचान ने बताया कि शूटिंग के लिए यह जगह हमारी जन्मभूमि से जुड़ी हुई थी रूपेश का फ़िल्म में मुख्य अभिनेता की भूमिका में लुटेरा के रूप में नजर आये है, यह फ़िल्म 10 सितंबर को एमएक्स प्लेयर में रिलीज हुई थी, इस फ़िल्म की शूटिंग में लगभग 30 लोगो का ग्रुप था, इस फ़िल्म के डारेक्टर और राइटर आंनदपाल है, मुख्य भूमिका में रूपेश सचान, दीप्ती श्रीवास्तव है, सहयोगी टीम में अर्पिता तिवारी, डॉ. डी. के. पाल, प्रदीप मिश्रा, शिवम सिंह, पंकज शर्मा आदि लोगो की टीम ने किरदार निभाया है,

जहानाबाद होते हुए अमौली साठीगंवा और फिर चाँदपुर में बने गोढेश्वर बाबा के दर्शन किया, फिर गाँव जाकर अपने माता पिता का आशीर्वाद लिया, गाँव के सभी लोगो ने फूल माला पहना कर स्वागत किया, इसमे मुख्य रूप में कनक सिंह, शैलाब सिंह, विपुल सचान, अमन दीप सचान,अंकित सिंह,अज्जू जादूगर व एंटी करप्शन एंड सोशल डेवलपमेंट काउंसिल की स्थानीय टीम सहित काफी संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट विवेक उमराव, सह संपादक

संपादक के बारे में

Scroll to Top