Fatehpur News: एफसीआई गोदाम में उप जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी का छापा

फतेहपुर:- जानकारी के मुताबिक विजयीपुर क्षेत्र के अमनी गांव में सरकारी राशन की दुकान में बुधवार को खाद्यान्न वितरण के दौरान लोगों को अन्य प्रजाति के चावल मिले थे जिस पर लोगों ने उन्हें प्लास्टिक के चावल बताए थे जिसे समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हालांकि विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए उन चावलों को प्रोटीन युक्त बताया था लेकिन शुक्रवार को उप जिला अधिकारी आशीष सिंह जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह जिला खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक सहित कई

लोगों ने किशनपुर में बने एफसीआई गोदाम में छापेमारी की जिसमें छापेमारी के दौरान अन्न प्रजाति के चावल बरामद हुए जिसके बाद मिले चावलों को उप जिलाधिकारी ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है, वहीं उप जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर एफसीआई गोदाम में छापेमारी की गयी है। लोगों को भ्रम था कि चावल प्लास्टिक का है वह प्रोटीन और आयरन युक्त चावल है। फिर भी चावल का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है वही इस मौके अंजनी कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, राजीव सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू खाद्य निरीक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top