Fatehpur News: क्षेत्रीय अध्यक्ष का जनपद की सीमा पर जोरदार स्वागत

फतेहपुर:- जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के खखरेरू मंडल क्षेत्र के गुरसंडी गांव में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक का आयोजन सोमवार को होना था जिस पर बैठक का हिस्सा लेने भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह का आना तय हुआ था

जिस पर उनके स्वागत के लिए भाजपाई जिले की सीमा में बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जैसे ही क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह फतेहपुर जनपद की सीमा में पहुंचे वैसे ही हिनौता के समीप भारतीय जनता पार्टी से विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य द्विवेदी व खागा विधायिका कृष्णा पासवान ने उनका जोरदार स्वागत किया बताया जा रहा है

कि मानवेंद्र सिंह चित्रकूट जनपद से चल करके फतेहपुर जनपद के खखरेरू मंडल इकाई क्षेत्र के गुरसंडी गांव में एक बैठक में सम्मिलित होने पहुंचे थे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top