Fatehpur News: क्षेत्रीय महकमे के जिम्मेदारो की बदौलत बदहाल कानून व्यवस्था, जोरो से चल रहा ओवरलोडिंग का खेल

फतेहपुर:- किशनपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान मे मानक को दरकिनार कर धड़ल्ले से भारी भरकम बूम वाली मशीनों से खनन कराया जा रहा है और सड़कों पर ओवरलोड वाहन दौडाए जा रहे हैं पर पूरे मामले में जिम्मेदारों ने इस तरह चुप्पी साधी की जैसा सब इनकी बगैर जानकारी के हो रहा है,

जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान में खनन माफियाओं ने अपना रुतबा दिखाना शुरू कर दिया और वह अब धीरे-धीरे नियम कानून भी तोड़ते चले जा रहे हैं और उसका कहीं ना कहीं जिम्मेदार क्षेत्रीय महकमा है जो चंद्र पैसों के उनकी मुखबिरी कर रहा है ज्ञात हो कि संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान को शुरू हुए 1 माह भी पूरा नहीं हुआ है,

लेकिन खनन माफिया इस तरह हावी हो गए हैं कि अब उन्हें प्रशासन का एक भी भय नहीं रहा संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान में एक दो नही जबकि आधा दर्जन से अधिक बड़ी-बड़ी बूम वाली मशीनों से खनन कराया जा रहा है ओवरलोडिंग का खेल भी धड़ल्ले से किया जा रहा है सड़कों पर ओवरलोड वाहन फर्राटा भर रहे पर जिम्मेदार गहरी नींद में सो रहे हैं,

या फिर यह कहें कि जिम्मेदारों ने खनन माफियाओं से सेटिंग कर रखी है जिसके इशारे पर क्षेत्रीय अमला गोल-गोल बातें घुमा रहा है और खनन माफिया चांदी काट रहे हैं पिछले दिनों भी खनन माफियाओं द्वारा चटकाई जा रही बड़ी धूम वाली मशीनों का वीडियो वायरल हुआ था पर किसी भी जिम्मेदार ने उस ओर ध्यान नहीं दिया शायद इसकी वजह यह रही होगी कि खनन माफियाओं ने सेटिंग इस कदर फैलाई है

कि चांदी की कमाई का कुछ पैसा उनके खाते में भी जाता होगा इसी वजह से जिम्मेदार कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं सुबह होते ही सड़कों पर ओवरलोड वाहन देखे जाते हैं राहगीर आए दिन जाम के झाम में फंसते हैं पर यह क्षेत्रीय महकमें को यह नहीं दिखाई देता सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं ने नीचे से लगाकर ऊपर तक इस तरह सेटिंग कर ली है कि जिम्मेदार अब कार्रवाई करना उचित नहीं समझते अभी 2 दिन पूर्व ही किसी उच्च अधिकारी के आने की सूचना मिली थी

जिस पर क्षेत्रीय महकमे ने खबरीलाल का रोल अदा करते हुए खनन माफियाओं को इसकी जानकारी दी थी और आनन-फानन में ओवरलोडिंग का खेल बंद करा दिया था भारी भरकम मशीनें भी छिपा दी गई थी खैर उच्च अधिकारी नहीं पहुंचे और अब खनन माफिया फिर हावी हो गए और धड़ल्ले से खनन कराने में लगे है।


क्या बोले जिम्मेदार
खागा किशनपुर रोड में ओवरलोड वाहनों पर पिछले दिन कार्यवाही की गई है बहुत जल्दी अभियान चलाकर फिर ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही होगी-प्रभाकर त्रिपाठी उप जिलाधिकारी खागा पिछले दिन करीब एक दर्जन ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है,

फिर भी ओवरलोड वाहन निकलने की सूचना मिल रही है जल्द ही फिर से संगोलीपुर खदान से निकलने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी-राजेश कुमार खनिज अधिकारी फतेहपुर।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top