फतेहपुर:- खागा में खेलते हुए पहुंचे तालाब के किनारे 3 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई काफी देर बाद जब परिजन उसे खोजने निकले तो उसका शव तालाब में देखकर कोहराम मच गया।
यह मामला किशनपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव का है जहां नफीस अहमद का पुत्र अली मोहम्मद शनिवार की दोपहर घर में खेल रहा था खेलते हुए तालाब के पास पहुंच गया जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

