Fatehpur News: ग्राम पंचायत पहाड़पुर में लगा गंदगी का अंबार नहीं है कोई सफाई कर्मी

खागा/फतेहपुर:- विजयीपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पहाड़पुर में लगातार जनपद में हुई बारिश से गंदगी का अंबार लग गया है सफाई कर्मी के नदारद रहने से यह समस्या विकराल रूप धारण कर रही है जिससे ग्राम सभा में मच्छर जनित रोगों का फैलने का खतरा बढ़ गया है खासतौर से वृद्ध बच्चे आदि काफी परेशान हैं,

इस विषय में ग्रामीणों से बातचीत की गई उन्होंने बताया कि गांव के चारों तरफ गंदगी फैलने से काफी परेशानी हो रही है सफाई कर्मी यहां पर साफ सफाई करने नहीं आता है जिससे काफी परेशानियां हो रही हैं अगर इस विषय पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी और गांव में महामारी का खतरा बढ़ जाएगाll
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top