किशनपुर/फतेहपुर:- विजयीपुर विकासखंड की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल में जेसीबी मशीन द्वारा कार्य कराए जाने की सूचना पर सोमवार खंड विकास अधिकारी कुंदन राज कपूर मौके पर आ धमके और कार्य का जायजा लिया, जानकारी के मुताबिक विजयीपुर विकासखंड की दूसरी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल में ग्राम प्रधान द्वारा खेल के मैदान का कार्य कराया जा रहा है,
जहां ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से कार्य कराए जाने की खबर को यूएफटी न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिस को संज्ञान में लेकर खंड विकास अधिकारी कुंदन राज कपूर सचिव मनीष सोनकर टीए अजय द्विवेदी सोमवार की सुबह रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का जायजा लिया जहां यह पाया गया कि खेल के मैदान का कार्य राज्य वित्त व मनरेगा से कार्य होना है जिस पर राज्य वित्त के तहत जेसीबी द्वारा काम कराया जाना पाया गया,
जबकि मनरेगा में मजदूरों द्वारा काम कराया जा रहा है जो नियमानुसार सही है वही खंड विकास अधिकारी कुंदन राज कपूर ने रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत के मजरे घटवाइन डेरा में कच्ची नाली के काम का भी जायजा लिया जहां मनरेगा द्वारा मजदूरों से काम न कराकर ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से काम कराया गया है जिस पर खंड विकास अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए घटवाइन डेरा में हुए कच्ची नाली के कार्य का भुगतान रोक दिया है,
वही जब से खंड विकास अधिकारी कुंदन राज कपूर ने विजयीपुर विकासखंड की कमान संभाली है तब से भ्रष्टाचारियों में काफी भय व्याप्त है और वह लगातार भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने में कामयाब हुए हैं और खंड विकास अधिकारी कुंदन राज कपूर के आने के बाद से क्षेत्रीय लोगों में भी एक आस जगी है कि शायद अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ