Fatehpur News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फतेहपुर:- खागा तहसील के अन्तर्गत खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर मोड़ से बीती रात पुलिस ने गस्त के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। और पकड़कर न्यायालय भेज दिया।, खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू थाना अंतर्गत नन्दन का पुरवा गांव निवासी सुशील कुमार शिवबहादुर को दिनांक 11सितम्बर 2021की रात समय लगभग 6.30 बजे गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल अपाचे यू पी 72 av 1384 के साथ रहमतपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

और पकड़कर न्यायालय भेज दिया।वही थाना अध्यक्ष दीपनारायण सरोज ने बताया कि शिवपुरी चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार व हमराही शशि शेखर के साथ गस्त दौरान रात में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। और इन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया है कि गाड़ी को कुंडा प्रतापगढ़ सी ओ आफिस के सामने से दिनांक 31/8/2021 को चोरी किया है। तथा इन्होंने बताया कि वहां पर मुकदमा 302/21धारा 379 आई पी सी के तहत लिखा गया है।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top