Fatehpur News: छोटे-छोटे बच्चों के साथ पत्नी की खोज में दर-दर भटक रहा है पति

जहानाबाद/फतेहपुर:- थाना क्षेत्र के एक गांव से 3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई है जिसकी शिकायत थाना जहानाबाद में किया था लेकिन अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली के रहने वाले रमजान पुत्र बशीर अहमद ने बताया कि दिनांक 11 सितंबर 2021 को पत्नी सबीना मेरे गैरमौजूदगी में छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी सौखीलाल पुत्र कल्लू सोनकर निवासी घनश्यामपुर थाना जहानाबाद फतेहपुर के साथ भाग गई है,

जिसकी शिकायत थाना जहानाबाद में किया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है रमजान ने बताया कि मैं बहुत गरीब आदमी हूं और मजदूरी कर कर परिवार का भरण पोषण करता हूं इसी बीच थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्यामपुर के सौखीलाल पुत्र कल्लू सोनकर हमारे घर आना जाना शुरू कर दिया इसी बीच हमारे पत्नी के बीच नाजायज संबंध बन गए और रमजान ने बताया कि इसमें मेरी पत्नी को भगाने में मेरी साली इरम पुत्री रहीमअली ग्राम दमापुर पुलिस चौकी सहेली फतेहपुर का भी हाथ है,

प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी आज तक अभी हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है  तथा छोटे-छोटे बच्चे मां की याद में परेशान हो रहे हैं और हमारे संवाददाता को रमजान में अपनी दुख भरी कहानी सुनाते हुए कहा कि बच्चों को लेकर थाने में कईयों बार आए लेकिन अभी तक थाना पुलिस कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं किया है इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश पांडे ने पूछने पर बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और कार्यवाही की जा रही है जल्द ही गुमशुदा रमजान की पत्नी को बरामद  किया जाएगा ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top