Fatehpur News: थाने से कुछ ही दूरी पर नहर में मिला अज्ञात युवक का शव सनसनी

फतेहपुर/असोथर:- थाने से चंद कदमों की दूरी पर बह रही निचली रामगंगा नहर में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, ग्रामीणों की सूचना पर असोथर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
असोथर नगर के प्रतापनगर झाल चौराहे के पास निचली गंगा नहर में  सुबह लोगों देखा कि नहर में एक युवक का शव बहकर आ रहा है, जिससे ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत असोथर पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को किसी प्रकार नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। कस्बा इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष के आस पास है। और मृतक शरीर पूरी तरह गल चुका हैं । शव करीब 15 या 20 दिन पुराना लग रहा है, नहर में पानी कम होने के कारण वह झाल में अटक गया था जिसके स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top