Fatehpur News: दीपोत्सव कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार कर घर घर बांटा जा रहा है आमन्त्रण

फतेहपुर:- जनपद के खागा नगर में आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवाई में सघन सम्पर्क सघन अभियान चलाया गया,जिसमे लोगों के घर घर व दुकान दुकान एवं ठेलिया व खोमचों वालों को पत्रक बांटकर सपरिवार आमंत्रित किया,निवेदन किया गया

कि मनाए जा रहे स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अंर्तगत 19 नम्बर दिन-शुक्रवार को खागा नगर के ठाँ. दरियाव सिंह स्मारक स्थल में होने वाले दीपोत्सव में आप सभी अपने अपने परिवार के साथ अवश्य पधारें,जहां पर आप सभी के सहयोग से 1लाख दीपक 1साथ और 1 समय में ही जलाएं जाएंगें,

जिसमें आप भी एक दीपक शहीदों के नाम पर अवश्य ही जलाएँ!इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक रामप्रताप सिंह,उपाध्यक्ष महेन्द्रनाथ त्रिपाठी(गुरु जी),सदस्य अमिताभ शुक्ल,अवधेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
 रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top