खागा/फतेहपुर:- नगर पंचायत खागा द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें प्रमुख रूप से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए सभी का समाजिक कार्यों मनोबल एवं उत्साह बढ़ाया,आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक श्रीमती क्रष्णा पासवान मौजूद रहीं,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह जी ने किया।कार्यक्रम की व्यवस्था खुद चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह ने देख रहे थें,कार्यक्रम का कुशल संचालन ई.ओ.नगर पंचायत लालचन्द्र मौर्य ने किया,सम्मान पाने वाले सभी समाजसेवी ने कहा कि आज यह सम्मान देकर नगर पंचायत ने हम सभी का मान बढ़ाया है।हम सभी को आज जो सम्मान नगर पंचायत ने दिया इसके लिए हम सभी नगर पंचायत के आभारी हैं।इस अवसर पर खागा व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल,महामंत्री अनिल साहू,सभासद संदीप तिवारी, सलीम शेख, कलीम शेख,बच्चन सिंह,वसीम ,भोलू,रामप्रताप सिंह,सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

