Fatehpur News: प्रांगण में जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

फतेहपुर:- वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद का गठन रानीदेवी बालिका इण्टर कालेज जयरामनगर फतेहपुर के प्रांगण में जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष पद पर मणिशंकर मौर्य,महामंत्री पद पर रामपाल पाल, कोषाध्यक्ष पद पर रामगोपाल गुप्ता की ताजपोशी हुई।

जिला उपाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह चन्देल,सुशील कुमार यादव, शिवप्रकाश, ममता मौर्य, रन्नो गुप्ता निर्वाचित हुए। संरक्षक के पद पर अमर सिंह गौतम की ताजपोशी हुई। ब्लाक अध्यक्षों के रूप में तेलियानी से अनूप सिंह, मलवां से आनन्द सिंह,हसवा से विजय मौर्य, ऐरायां नरसिंह यादव, भिटौरा से अलोपी चन्द्र त्रिपाठी, बहुआ से उपेन्द्र सिंह, हथगाम से सुरेन्द्र सिंह आदि निर्वाचित हुए।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर पटेल एवं प्रदेश प्रधान महासचिव रामअवतार सिंह यादव आदि ने प्रधानाचार्य परिषद के गठन पर बधाई देते हुए कहा है कि यह संगठन संघर्ष के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। बद्री प्रसाद पाल, रजत सिंह एवं श्यामू सिंह ने आये हुए

अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ० केशभान सिंह, नीरज यादव, जयकरन सिंह, पवन कुमार,कन्हैयालाल मौर्य आदि लोग मौजूद. 

रिपोर्ट नितिन कुमार, संवाददाता 

संपादक के बारे में

Scroll to Top