Fatehpur News: प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक द्वारा दिया जा रहा अवैध पैथोलॉजी संचालक को संरक्षण

फतेहपुर:- जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन एवं बिना डिग्री के संचालित हो रहे कई अस्पताल एवं पैथोलॉजी जिन पर कार्यवाही करने के लिए टीम निकलती तो है परंतु किसी ना किसी दबाव के चलते पूर्णतया कार्यवाही नहीं हो पाती।

ऐसे ही जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र के खजुआ कस्बे में अवैध पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा है पैथोलॉजी “चाहत पैथोलॉजी” के नाम से संचालित की जा रही है।
सूत्रों अनुसार जनपद के ही एक प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संपादक द्वारा पैथोलॉजी संचालक को अपने न्यूज़ चैनल का आईडी कार्ड भी इशू किया गया है। यदि कोई पत्रकार या प्रशासनिक अधिकारी मामले की जानकारी हेतु पहुंचता है तो पैथोलॉजी संचालक दबंगई दिखाते हुए सभी को बेभाव दौड़ा देता है।
सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबर मिली है इस संरक्षण के बदले में उक्त संपादक पैथोलॉजी संचालक से महीने में मोटी रकम भी वसूलता है। ऐसे दबंग पैथोलॉजी संचालक एवं पत्रकारिता के नाम पर गुंडई कर रहे हैं न्यूज़ चैनल के संपादक के ऊपर भी क्या जिला प्रशासन कोई कार्यवाही कर पाएगा या फिर खबर अखबारों में ही दम तोड़ देगी।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top