Fatehpur News: फतेहपुर की फुटबॉल टीम ने विजय की मां को सौंपी विजय राशि

पूंडरी: फतेहपुर में विजय फौजी की याद में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया, प्रतियोगिता को भले ही ट्योंठा की टीम ने जीती हो, लेकिन लोगों का दिल फतेहपुर की टीम ने जीता, फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता कंवरदीप सिंह वालिया ने शिरकत की,

वालिया ने बताया कि फतेहपुर की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए भी 15 हजार की नकद राशि विजय फौजी की माता शीला देवी को सौंपकर फौजी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। क्लब के सदस्य कप्तान रोहित ने बताया कि उनकी टीम पहला इनाम जीतना चाहती थी

लेकिन ट्योंठा की टीम ने शानदार खेल के दम पर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। फतेहपुर कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से हार गई। मंच पर फौजी की मां को नकद राशि के अलावा ट्रॉफी भी भेंट की गई। इस मौके पर प्रदीप भुक्कल, श्याम प्रेमी नीरज वालिया, डॉ. साहिल, डॉ. राहुल, डॉ. विजय, पुजारी देवेंद्र शर्मा, कमल, बंटी और मुकेश आदि लोग मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top