Fatehpur News: फांसी के फंदे से पेड़ पर झूलता मिला अधेड़ का शव

फतेहपुर:- जिले के थरियांव थाना के हसवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक थरियांव थाना के हसवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर गांव में पावर हाउस के समीप रविवार कि सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास सोच के लिए गए ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा जिसके बाद मामले की सूचना ग्रामीणों को दी गई तभी मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए

जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस घंटों देर के बाद घटनास्थल पर पहुंची जहां मृतक फांसी के फंदे पर घंटों झूलता रहा जिसके बाद घंटो बीत जाने के बाद थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा इसके बाद ग्रामीणों के जरिए से शव की पहचान कराई गई तब पता चला

कि मृतक अधेड़ असोथर थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी शंकर पुत्र रमजानी के रूप में की गई जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई तब मौके पर परिजन भी पहुंचे और शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए लेकिन अधेड़ की आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर किस कारण इस ने आत्महत्या की है

वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है कि मृतक शंकर का काफी दिनों से संपत्ति का विवाद चल रहा था हो सकता है उसी से क्षुब्ध धोकर उसने आत्महत्या कर ली हो वही मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों बाद शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top