Fatehpur News: बिंदकी में कोचिंग पढ़ाने वाले युवक ने नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

फतेहपुर:- बिंदकी में कोचिंग पढ़ाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर,शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
आपको बताते चलें लवकुश उर्फ संकेत साहू एक छात्रा को घर जाकर कोचिंग पढ़ाता था। नाबालिग छात्रा ने कोतवाली में पुलिस को बताया

कि युवक ने कोचिंग के दौरान शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। फिर उसनेे यह बात परिजनों को बताई तो मामला बिंदकी कोतवाली पहुंचा। आरोपी के खिलाफ 14 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक को गांधी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट

संपादक के बारे में

Scroll to Top