फतेहपुर:- बिजली के जर्जर तार मे हुई स्पार्किग से एक किसान की पचास हजार कीमती भैंस मर गई।जानकारी देने के बाद भी संबधित विभाग का कोई अधिकारी नही पहुचा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव किनारे जर्जर तार में हुए शॉर्ट सर्किट से 440 वोल्ट की फेस व अर्थिंग की तार टूट कर घर मे बंधी भैंस के ऊपर गिरने से भैंस मर गई।
हरसिंहपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह घर में भैस पाल रखे हैं।बीती रात 2:35 पर अचानक तारों में हुई स्पार्किंग से 440 बोल्ट की फेस व अर्थिंग का तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया जिससे भैस की मौत हो गई। पीड़ित विजय बहादुर का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना संबंधित विभाग और अधिकारियों को दिया है इसके बावजूद भी कोई नहीं पहुंचा है।

रिपोर्ट धर्मेश कुमार, तहसील संवाददाता