फतेहपुर:- जिले के अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक बहुआ के सुजानपुर में पेयजल की गंभीर समस्या से ग्रामवासी जूझ रहे हैं आये दिन हैंडपम्प बिगड़ रहे हैं जिसको लेकर ग्राम प्रधान हेमलता पटेल निरंतर सक्रियता से हैंडपम्पों को सही कराकर ग्रामवासियों को राहत देने का कार्य कर रही हैं,
गाँव में पानी की टंकी अभी तक नहीं बनी है जिसके लिए प्रधान हेमलता पटेल कर्मठता से प्रयासरत हैं।
गाँव में पानी की टंकी अभी तक नहीं बनी है जिसके लिए प्रधान हेमलता पटेल कर्मठता से प्रयासरत हैं।
इस दौरान प्रधान हेमलता पटेल के साथ ग्रामवासियों ने शासन से गाँव में पानी की टंकी बनाये जाने की मांग की और गाँव की पेयजल समस्या बताई।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

