फतेहपुर:- जनपद मे कोविड महामारी को जड़ से समाप्त किए जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया तो जा रहा है लेकिन अभी भी कुछ बस्तियां ऐसी हैं जहां लोगों में टीकाकरण के प्रति कई भ्रांतियां है।
इन भ्रांतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याणी योजना प्रचार-प्रसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाए जाने की मंशा को जाहिर करते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे से मुलाकात की। डीएम ने समाजसेवी की इस पहल का स्वागत करते हुए अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने की बात कही।

डीएम को पत्र सौंपते समाजसेवी तबरेज वारसी उर्फ टीलू, मुख्यमंत्री जनकल्याणी योजना प्रचार-प्रसार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी तबरेज वारसी उर्फ टीलू ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें एक पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि जिले में कोरोना महामारी के प्रति अब भी लोगों में भ्रांतियां व्याप्त हैं।
टीकाकरण अभियान चल तो रहा है लेकिन कई ऐसी बस्तियां हैं जहां अब भी लोग टीकाकरण कराने से डर रहे हैं। उनकी इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए उन्होने मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान शुरू करने का मन बनाया है। अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कोविड महामारी की जानकारी देकर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होने पत्र में बताया कि इस अभियान के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। जिससे कोविड के अलावा अन्य बीमारियों से भी लोगों को निजात मिल सके। उन्होने कहा कि जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को मास्क व सेनेटाइजर भी दिए जाएंगे।
साथ ही शासन की योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी मुहैया कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने समाजसेवी की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समाजसेवी सजग प्रहरी होते हैं। जल्द से जल्द मलिन बस्तियों में जागरूकता अभियान शुरू करके लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।

रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ