फतेहपुर:- जनपद में भले ही खनन माफियाओं के प्रति प्रशासन सख्त हो लेकिन खनन माफिया अवैध खनन करने से बाज नहीं आते हैं ऐसा ही एक अवैध खनन करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जानकारी के मुताबिक खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही ग्राम पंचायत में वन विभाग की जमीन पर ग्राम प्रधान द्वारा जेसीबी से खनन कराया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
वायरल वीडियो में कई ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई कराई जा रही है और धड़ल्ले से जेसीबी से खनन कराया जा रहा है और यह सब खुलेआम किया जा रहा है पर प्रशासन इन माफियाओं पर कार्रवाई करने से कतरा रहा है या फिर यह कहें की यह सब प्रशासन की मिलीभगत से होता है जिसके दम पर यह अवैध खनन किया जा रहा है लेकिन खनन माफियाओं के हौसलो को तो देखो कि अब वह वन विभाग की भी जमीन को छोड़ने को तैयार नहीं है और वन विभाग की जमीन पर ही खनन करा बैठते हैं
खैर कुछ भी हो पर वीडियो वायरल होने के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है वही जब वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पुष्टि के लिए ग्राम प्रधान से बात की गई तो ग्राम प्रधान ने बताया कि जेसीबी से खनन कराने का मामला एकदम सही है ग्राम पंचायत में मिट्टी की जरूरत थी जिसके लिए यह खनन कराना पड़ा है लेकिन सवाल यहां पर यह उठता है कि क्या वन विभाग की जमीन पर किसी उच्च अधिकारी के आदेश के बिना जेसीबी से खनन कराना उचित है या नहीं।

वही जब मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है अब जानकारी हुई है और मामले की जांच करा कर आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ