फतेहपुर:- असोथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुसवन गांव में पूर्व प्रधान की फायरिंग में घायल वर्तमान प्रधान के समर्थक के खिलाफ गुरुवार को छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई, वहीं घायल व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण नहीं हो सका है, उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जहां से भी डाक्टर ने घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया, पूर्व प्रधान की बेटियों के साथ गाली गलौज व अभद्रता के मामले में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पूर्व प्रधान पक्ष ने गांव के प्रधान समर्थक जितेंद्र यादव पर हमला किया था।
फायरिंग में जितेंद्र को गोली लगी थी। पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने गुरुवार को पूर्व प्रधान की पुत्री की ओर रिपोर्ट दर्ज की है। उसने आरोप लगाया कि वह बहनों के साथ स्कूल से 28 दिसंबर को लौट रही थी।
रास्ते में जितेंद्र यादव समेत दो लोग बाइक से पहुंचे और बाइकें लहराते हुए छेड़खानी की। इतना ही नहीं बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया, जिससे उसके पैर में भी चोट आई। इसकी जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि घायल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।