Fatehpur News: विधायक कृष्णा पासवान ने व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

फतेहपुर:- खागा विधायक श्रीमती क्रष्णा पासवान व्यापार मण्डल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल के प्रतिष्ठान पहुंची,जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष श्रीशुक्ल को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिन्ननदन किया,वहीं मिठाई खिलाकर उनको बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि शुक्ला जी को जो यह जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद प्रदेश संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है,

वह शुक्ला जी की संगठन व व्यापारियों के प्रति समर्पित रहना सबसे बड़ी वजह है, शुक्ला जी सदैव ही सक्रिय रहते हैं,उनका योगदान समाज के हर वर्ग व हर जगह रहता है,शुक्ला जी के जिलाध्यक्ष बनने पर हमको बहुत ही खुशी हुई है।इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुझे सदैव भाई जैसा प्यार देने वाली खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान जी ने मुझे व्यापार मण्डल का जिलाध्यक्ष बनने पर जो उनके द्वारा मेरा स्वागत करके एवं शुभकामनाएं देकर मेरा जिस प्रकार से मेरा उत्साहवर्धन किया गया है

,उसके लिए मैं विधायक जी का सदैव आभारी रहूंगा।व उनके प्रति मै दिल से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।इस मौके पर विधायक जी के साथ में भाजपा के ऐरायां मण्डल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने भी जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते हुए हार्दिक बधाई दी।इस मौके पर बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय जी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय जी सहित अन्य लोग भी आज मौजूद रहें।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top