Fatehpur News: सपाइयों ने किया जल सत्याग्रह भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध

फतेहपुर:- विधानसभा खागा के दरियापुर मे रविवार ससुर खदेरी नदी के पुल पर महंगाई बेरोजगारी आजम खान की रिहाई के लिए सपाइयों ने नदी के पानी में घुसकर अपने समाजवादी साथियों के साथ जल सत्याग्रह किया|

शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद महफूज खान की अगुवाई में रविवार खागा विधानसभा के दरियापुर के पास ससुर खदेरी नदी पर सपाइयों ने बेरोजगारी मंहगाई किसान बिल आजम खान व बेटे अब्दुल्ला की रिहाई के लिए नदी में घुसकर जलसत्याग्रह किया और सरकार की मनमानी रवैया के खिलाफ प्रदर्शन किया इस मौके पर शिक्षक सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महफूज खान लल्ली यादव नागेन्द्र सिंह अखण्ड प्रताप सिंह सत्यप्रकाश यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट वी के द्विवेदी, संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top